Uncategorized

अवैध धान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 196 कट्टा धान जब्त

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम बीजेमल में अवैध धान के भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ओंकारेश्वर सिंह द्वारा की गई इस छापेमारी में 196 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, धान के अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

अधिकारियों का कहना है कि इस सीजन में किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में अवैध धान का संग्रहण किसानों के अधिकारों के साथ धोखाधड़ी करने जैसा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकार की सख्त नीति के चलते अवैध धान भंडारण की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। जप्त की गई धान को फिलहाल स्थानीय प्रशासन की अभिरक्षा में रखा गया है, और जांच के बाद संबंधित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Bhupendra Kumar Gabel

श्री भूपेंद्र कुमार गबेल, भास्कर टाइम्स इंडिया (bhaskartimesindia.in) के संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय अनुभव और गहन समझ उन्हें एक कुशल संपादक के रूप में पहचान दिलाती है। श्री गबेल निष्पक्ष, सटीक और व्यापक समाचार प्रस्तुत करने के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व और संपादकीय दृष्टिकोण ने भास्कर टाइम्स इंडिया को एक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पोर्टल के रूप में स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button