दुर्ग

मनरेगा अमृत सरोवर स्थल पर  26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर होंगे विविध आयोजन

दुर्ग| कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजंरग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में जिले के महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थल पर 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन होगा।

 इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आयोजन का उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का महत्व समझाना है। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक पाठ से होगी।

छात्रों के लिए निबंध लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी भी दी जायेगी।

जिले के प्रमुख अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण, मनरेगा जॉब कार्डधारी नागरिकों और छात्रों को संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।

Bhupendra Kumar Gabel

श्री भूपेंद्र कुमार गबेल, भास्कर टाइम्स इंडिया (bhaskartimesindia.in) के संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय अनुभव और गहन समझ उन्हें एक कुशल संपादक के रूप में पहचान दिलाती है। श्री गबेल निष्पक्ष, सटीक और व्यापक समाचार प्रस्तुत करने के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व और संपादकीय दृष्टिकोण ने भास्कर टाइम्स इंडिया को एक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पोर्टल के रूप में स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button