भिलाई

नालियों में कचरा फेकने वालो के क्षेत्र में सफाई रोक दी जाएगी

भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय बुधवार सुबह 7 बजे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने नेहरू नगर जोन क्रमांक 1 में निकले। उन्होने भ्रमण के दौरान नेहरू नगर स्थित एस.एल.आर.एम. सेंटर पहुंचे। वहां पर चल रहे कचरा सेग्रिगेशन के कार्य को देखे और वहां पर कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों से पुछे कि किस प्रकार से कचरे को अलग-अलग किया जाता है, उसका किस प्रकार से निष्पादन किया जाता है। खाद बनाने कि विधि आदि का अवलोकन किये।

यह सब देख सुन कर आयुक्त बहुत खुश हुए और कार्य करने वाले कर्मचारियों को इसी तरह से कार्य करने को कहा। किसी प्रकार की समस्या आने पर आप हमसे संपर्क कर सकते है। निगम आयुक्त पदभार ग्रहण करते ही शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर-शोर से लग गये है। उन्होने सभी जोन के जोन आयुक्तों को निर्देशित किए है कि अपने-अपने क्षेत्र के सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रोज सुबह वार्डो का भ्रमण करें, मैं स्वयं भी निरीक्षण करने पहुचुंगा।

नेहरू नगर रैश्ने आवास के पास आयुक्त जब सफाई का निरीक्षण कर रहे थे। वहां पर स्थानीय निवासियों द्वारा नालियों में कचरा फेकने की शिकायत मिल रही थी। उन्होने निवासियों को बुलाकर समझाया कि नाली में कचरा फेकते हुए पाये जाओगे तो इस क्षेत्र में सफाई मित्र रोज सुबह घर-घर कचरा लेने नहीं आएगा।

कचरा फेंकने वालो से अर्थदण्ड वसूलने के लिए जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्शेना को निर्देशित किये। यह नहीं चलेगा हम लोग सफाई भी करें और लोग घर का कचरा नालियों में भी फेंकेगें।भ्रमण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला उपस्थित रहे।

Bhupendra Kumar Gabel

श्री भूपेंद्र कुमार गबेल, भास्कर टाइम्स इंडिया (bhaskartimesindia.in) के संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय अनुभव और गहन समझ उन्हें एक कुशल संपादक के रूप में पहचान दिलाती है। श्री गबेल निष्पक्ष, सटीक और व्यापक समाचार प्रस्तुत करने के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व और संपादकीय दृष्टिकोण ने भास्कर टाइम्स इंडिया को एक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पोर्टल के रूप में स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button