Uncategorized

भाजपा राज में छत्तीसगढ़ बना अपराध का गढ़- सोनू साहू

कवर्धा विधानसभा के ग्राम लौहारीडीह कांड के खिलाफ आज हिन्दी भवन गांधी चौक दुर्ग के सामने दुर्ग NSUI के तत्वधान में प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय अनशन कर विरोध प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्यों को न्याय दिलाने और सही तरीके से जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की आवाज उठा कर मांग किया कि लौहारीडीह कांड में निर्दोष 60 से अधिक लोगों की तत्काल रिहाई, मृतक प्रशांत साहू के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुआवजा राशि देकर पीड़ित परिवार दोषी प्रशासनिक लोगों के खिलाफ जिला NSUI के कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन पर बैठकर लौहारीडीह कांड के खिलाफ आक्रोश जताया। सोनू साहू ने बताया कि लौहारीडीह कांड की जितनी निंदा की जाए वह कम है। प्रदेश की भाजपा सरकार को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ घटना में निर्दोष लोगों की तत्काल रिहाई का मार्ग प्रशस्त करना चाहिएइस आमरण अनशन को व्यापक समर्थन देने आमरण अनशन स्थल पर वरिष्ठ कांग्रेसी व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, पूर्व एलडरमैन रत्ना नामदेव, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्ताफ अहमद, युवा प्रकोष्ठ साहू संघ के संयोजक मुकेश साहू,फतेह सिंग भाटिया, पार्षद श्रद्धा सोनी, जयंत देशमुख, संदीप वोरा ,संतोष सोनी ने शामिल हुए होकर सोनू साहू की मांगो को जायज बताते हुए आमरण अनशन आंदोलन को समर्थन देकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने संयुक्त रुप से कहा है कि लौहारीडीह कांड प्रदेश की पहली ऐसी घटना है, जिसमें दोषियों को प्रशासन व पुलिस का संरक्षण मिला है। इससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। घटना से कांग्रेसियों और NSUI के कार्यकर्ताओं समाज में भारी आक्रोश है। लगातार न्याय की मांग कर रहा है,लेकिन शासन व प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस की न्याययात्रा भी प्रदेश में बढ़ते अपराध व अन्याय के खिलाफ निकाली गई थी। इस दौरान तुषार कुमार,हरीश देवांगन, गोल्डी कोसरे, राज देवांगन, अमन जीत साहू, राहुल यादव, डोमेन बघेल, आर्या श्रीवास्तव, अहमद, अमोल जैन,विशु, आशीष नामदेव के अलावा दुर्ग जिला NSUI से कार्यकर्ता उपस्थित रहे..।।

Bhupendra Kumar Gabel

श्री भूपेंद्र कुमार गबेल, भास्कर टाइम्स इंडिया (bhaskartimesindia.in) के संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय अनुभव और गहन समझ उन्हें एक कुशल संपादक के रूप में पहचान दिलाती है। श्री गबेल निष्पक्ष, सटीक और व्यापक समाचार प्रस्तुत करने के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व और संपादकीय दृष्टिकोण ने भास्कर टाइम्स इंडिया को एक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पोर्टल के रूप में स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button