दुर्ग

मृतक के परिजनों को मिला 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हली पोस्ट पौहा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी राही ठाकुर की विगत 10 जनवरी 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी।

इसी प्रकार ग्राम कंडरका, थाना कुम्हारी अहिवारा तहसील जिला दुर्ग निवासी रविशंकर धीवर की विगत 17 सितम्बर 2022 को सांप काटने से मृत्यु हो गई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. राही ठाकुर के पुत्र गणेश कुमार ठाकुर को 4 लाख रूपए और स्व. रविशंकर धीवर के पिता श्री जगतू धीवर को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Bhupendra Kumar Gabel

श्री भूपेंद्र कुमार गबेल, भास्कर टाइम्स इंडिया (bhaskartimesindia.in) के संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय अनुभव और गहन समझ उन्हें एक कुशल संपादक के रूप में पहचान दिलाती है। श्री गबेल निष्पक्ष, सटीक और व्यापक समाचार प्रस्तुत करने के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व और संपादकीय दृष्टिकोण ने भास्कर टाइम्स इंडिया को एक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पोर्टल के रूप में स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button