बालोद

खिलौना तोड़ने की छोटी सी गलती पर मासूम को पीटा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 6 साल के मासूम लड़के को खिलौना तोड़ने के कारण पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा और उसे अधमरा कर दिया। आरोपी ने लड़के को घर के बाहर झाड़ियों में मरने की नीयत से छोड़ दिया।

लड़का लिकेश साहू खेलने के लिए पड़ोसी के घर गया था, जहां खेल-खेल में एक खिलौना टूट गया। इस पर आरोपी मुकेश साहू ने लड़के को पीटा और उसे गंभीर हालात में छोड़ दिया।

परिजनों ने लड़के को स्कूल भेजने के लिए ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। काफी खोजबिन के बाद लड़का झाड़ियों के बीच गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण उसे भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी मिलने पर विधायक कुंवर सिंह निषाद अस्पताल पहुंचे और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bhupendra Kumar Gabel

श्री भूपेंद्र कुमार गबेल, भास्कर टाइम्स इंडिया (bhaskartimesindia.in) के संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय अनुभव और गहन समझ उन्हें एक कुशल संपादक के रूप में पहचान दिलाती है। श्री गबेल निष्पक्ष, सटीक और व्यापक समाचार प्रस्तुत करने के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व और संपादकीय दृष्टिकोण ने भास्कर टाइम्स इंडिया को एक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पोर्टल के रूप में स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button