नारायणपुर

कृषि विज्ञान केन्द्र के दो कृषकों को मिला मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स

नारायणपुर |  कृषि जागरण एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2024 का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रगतिशील कृषकों को प्रोत्साहन करने हेतु सम्मानित किया गया है।

 कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर के दो प्रगतिशील कृषक ग्राम बांगडोंगरी के  चौतू राम यादव एवं बेलगांव के  नीलकंठ नाग को मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2024 से 3 दिसंबर को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर के तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग से दोनों किसान अपने-अपने परिस्थिति में समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अपने आय के साधन को बढ़ाया है।

चौतू राम यादव खरीफ में धान के साथ देशी मुर्गी पालन करते थे जो वर्तमान में खरीफ के साथ रबी सीजन में चना, मटर, मक्का के साथ-साथ मछली पालन, गाय पालन, मुर्गी प्रजनन इकाई एवं केंचुआ खाद उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा रहे हैं और  नीलकंठ नाग खरीफ में धान एवं रबी में कैप्सिकम एवं अन्य सब्जी के साथ मछली सह बतख एवं मुर्गी पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं।

Bhupendra Kumar Gabel

श्री भूपेंद्र कुमार गबेल, भास्कर टाइम्स इंडिया (bhaskartimesindia.in) के संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय अनुभव और गहन समझ उन्हें एक कुशल संपादक के रूप में पहचान दिलाती है। श्री गबेल निष्पक्ष, सटीक और व्यापक समाचार प्रस्तुत करने के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व और संपादकीय दृष्टिकोण ने भास्कर टाइम्स इंडिया को एक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पोर्टल के रूप में स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button