राजनीतिरायपुर

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में किरण सिंह देव ही रहेंगे बीजेपी  प्रदेश अध्यक्ष, दाखिल किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ही होंगे। नामांकन के आखिरी वक्त तक भाजपा की ओर से केवल उनका ही नामांकन दाखिल किया गया है इसलिए उनका चुना जाना तय है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितीन नवीन, सीएम विष्णुदेव साय, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सरोज पांडे, लता उसेंडी समेत और चुनाव प्रभारी खुबचंद पारख समेत बरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में किरण सिंहदेव ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

किरण सिंहदेव को फिर चुनने की वजह
किरण सिंहदेव को साय कैबिनेट में शामिल करने की खूब चर्चा थी। लेकिन सीनियर नेता व मंत्री इस बात के पक्ष में नहीं थे कि किरण सिंहदेव को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाये। लिहाजा पार्टी उन्हें संगठन में ही रखने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक बस्तर से किरण सिंहदेव को मंत्रिमंडल में शामिल करने की लगभग पूरी तैयारी हो चुकी थी। आलाकमान भी इसे लेकर सहमत हो गया था। लेकिन केदार कश्यप सहित कुछ मंत्री इसे लेकर सहमत नहीं थे।

Bhupendra Kumar Gabel

श्री भूपेंद्र कुमार गबेल, भास्कर टाइम्स इंडिया (bhaskartimesindia.in) के संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय अनुभव और गहन समझ उन्हें एक कुशल संपादक के रूप में पहचान दिलाती है। श्री गबेल निष्पक्ष, सटीक और व्यापक समाचार प्रस्तुत करने के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व और संपादकीय दृष्टिकोण ने भास्कर टाइम्स इंडिया को एक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पोर्टल के रूप में स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button